Homeस्पोर्ट्सSports: हनुमानगढ़ मे आयोजित 69वीं राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों...

Sports: हनुमानगढ़ मे आयोजित 69वीं राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने फहराया परचम

आपणी हथाई Sports न्यूज, हनुमानगढ़ मे 69वीं राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा आयोजित हुई । उक्त प्रतियोगिता मे माधव वेटलिफ्टिंग एकेडमी की अदिति चौधरी ने 69 kg भार वर्ग, मोनालिका आचार्य ने +86kg भार वर्ग, केशव जोशी 88kg भार वर्ग मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया , 88kg भार वर्ग 19 वर्ष मे तरुणपुरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । एकेडमी मे आज दिनांक 5-10-25 को प्रशिक्षक बजरंग सुथार, फिटनेस प्रशिक्षक हनुमान पुरोहित एवं संरक्षक बद्रीप्रसाद ओझा ने आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक श्री दीपक व्यास एवं रामप्रसाद गोदारा थे । विशिष्ट अतिथि शंकर जी गोदारा, चंद्र शेखर जोशी व व्यवसाई ऐश्वर्य आचार्य थे । प्रतियोगिता मे प्रथम रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ है, जो राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे ।



ताजा खबर