Homeस्पोर्ट्सएशिया कप में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से,फाइनल की रेस में...

एशिया कप में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से,फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज जीत जरूरी

एशिया कप में पाकिस्तान से हार के बाद आज टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा। भारत को आज का मैच हर हाल में जीतना ही होगा,हार जाने पर टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। आज के मैच में टीम इंडिया कई बदलाव कर सकती है। स्पिनर यजुवेंद्र चहल की जगह आज टीम इंडिया की अंतिम इलेवन में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका मिल सकता है क्योंकि श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा है और साथ ही चहल का परफॉर्मेंस इस एशिया कप में कुछ विशेष नही रहा है। भारत की ओर से राजस्थान के रवि बिश्नोई शानदार प्रदर्शन इस एशिया कप में कर रहे है। टीम इंडिया आज ऋषभ पंत की जगह फिर से दिनेश कार्तिक को अवसर दे सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर