Sports:झारखंड में धोनी का परिवार हो रहा परेशान, धोनी की पत्नी साक्षी ने सरकार पर उठाए कई सवाल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeस्पोर्ट्सSports:झारखंड में धोनी का परिवार हो रहा परेशान, धोनी की पत्नी...

Sports:झारखंड में धोनी का परिवार हो रहा परेशान, धोनी की पत्नी साक्षी ने सरकार पर उठाए कई सवाल

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़,पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। धोनी की पत्नी झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कई सालों से हो रही बिजली कटौती से खासी नाराज है। धोनी को रांची का राजकुमार माना जाता है। धोनी की पत्नी ने कहा है कि एक आम करदाता होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? साक्षी धोनी ने कहा कि हम अपनी तरफ से एनर्जी को बचाने की हरसंभव प्रयास कर रहे है, लेकिन हालात आखिर बदल क्यों नही रहे है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची से ही है। धोनी का पूरा परिवार रांची में ही रहता है। धोनी की पत्नी द्वारा व्यक्त नाराजगी से हेमन्त सोरेन सरकार पर विपक्ष भी बिजली संकट पर खूब हमला बोल रहा है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर