

आपणी हथाई न्यूज, कभी अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से शिखर पर रहे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने अभी चल रहे टी 20 विश्वकप के फाइनल मैच की टीमों को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है।
पोंटिंग ने कहा कि 13 नवम्बर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत और आस्ट्रेलिया मेलबर्न में फाइनल में खेलने वाली दो टीमें होंगी, भले ही दक्षिण अफ्रीका पूरी प्रतियोगिता में खतरनाक दिखी हो। पोंटिंग ने आइसीसी के कालम में लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो किसे पता है कि कौन दो टीमें मेलबर्न में फाइनल खेलने जा रही हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि आस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में फाइनल तक पहुंचने का कोई रास्ता निकाल लेगी साथ ही दूसरी टीम भारत होगी। हालांकि साउथ अफ्रीका एक खतरनाक टीम के रूप में सामने आई है, लेकिन इसके बाजवूद फाइनल मैच आस्ट्रेलिया बनाम भारत होगा।


