Sports : आज 50 हजार दर्शकों के बीच होगा इंडिया-इंडीज के बीच टी-ट्वेंटी मैच,कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeमनोरंजनSports : आज 50 हजार दर्शकों के बीच होगा इंडिया-इंडीज के बीच...

Sports : आज 50 हजार दर्शकों के बीच होगा इंडिया-इंडीज के बीच टी-ट्वेंटी मैच,कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़,आज शाम को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। आज के मैच में करीब 50 हजार दर्शक भी मैदान पर मौजूद रहेंगे। बंगाल सरकार ने खेल मैदानों में 75 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की मंजूरी दे रखी है। सीरीज के तीनों मैच ही ईडन गार्डन पर ही खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस को पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म पर नजर रहेगी। भारत वेस्टइंडीज से टी ट्वेंटी सीरीज पिछले 5 साल से नही हारा है। वेस्टइंडीज इस दौरे पर पहली जीत की तलाश में रहेगा। वेस्टइंडीज वन डे सीरीज भारत से 0-3 से हार गया था। आज के मैच में रोहित शर्मा के साथ आईपीएल में करीब 16 करोड़ की बोली से सुर्खियों में आए ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। के एल राहुल चोट के कारण टी ट्वेंटी सीरीज से बाहर है। कोहली ने साल 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन पर ही शतक लगाया था,दर्शकों को कोहली से फिर वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर