
आपणी हथाई न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ‘महाशिवरात्रि महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर विश्वजीत महादेव मंदिर में भगवान शिव का महाशृंगार, अभिषेक, भस्म आरती और खप्पर पूजा जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान भगवान शिव की भव्य बारात का आयोजन किया जाएगा पंडित अर्जुन महाराज ने बताया कि बारात दिनांक 15 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे अपामति हनुमान जी के मंदिर से रवाना होगी। यह बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आचार्यों का मोहल्ला स्थित विश्वजीत महादेव मंदिर (चौखूटी फाटक के पास) पहुंचेगी।
पंडित कैलाश महाराज ( मोरिया महाराज )ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का विशेष प्रबंध किया गया है। महाप्रसादी का वितरण शायं 07:30 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा।
पंडित बृजमोहन महाराज ने बताया कि जो भक्तजन महाप्रसादी एवं अभिषेक हेतु संपर्क करना चाहते हैं, वे दिए गए मोबाइल नंबरों 9950360850 अथवा 9351861527 पर संपर्क कर सकते हैं।


