Homeधर्म-धारामंगलवार को दिन में पूनरासर हनुमान मंदिर में श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे...

मंगलवार को दिन में पूनरासर हनुमान मंदिर में श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन

basic ad

आस्था के केंद्र प्रसिद्ध पूनरासर हनुमान मंदिर में सूर्य ग्रहण के चलते दीपावली के अगले दिन मंगलवार को मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

हालांकि सूतक लगने से पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे पूनरासर हनुमान मंदिर में प्रातः कालीन आरती होगी। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे इस दौरान श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। शाम को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल एवं पंचामृत से पूनरासर बाबा को स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे संध्याकालीन महाआरती होंगी।



ताजा खबर