Homeधर्म-धाराBikaner: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर लड्डू गोपाल जी का...

Bikaner: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर लड्डू गोपाल जी का हुआ पंचामृत अभिषेक

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,सच्चियाय ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर  पर भगवान श्री लड्डू गोपाल जी का पंचामृत से विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि की मंगल कामनाएं की।यह आयोजन आज भोलेश्वर महादेव मंदिर, रामपुरिया हवेली के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

ज्योतिषाचार्य पं अशोक कुमार रंगा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु एवं श्री कृष्ण की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। इसी भावना के साथ सच्चियाय ज्योतिष संस्थान द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ज्योतिषाचार्य पं विमल किराडू , पं चंद्रप्रकाश किराडू, ,पं.अजय रंगा, नरेंद्र शर्मा, बुलाकी सोनी, रमेश कुमार व्यास, विजय कुमार व्यास, रवि  कल्ला,संदीप व्यास, करण किराडू, अक्षय रंगा आदि शामिल हुए।



ताजा खबर