


Aapni hathai Rajasthan News, जन-जन की आस्था का केंद्र बने खाटू श्याम बाबा के दर्शन को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से एक जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार खाटूश्याम बाबा के दर्शन करीब 19 घंटों के लिए बन्द रहेंगे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार श्याम बाबा की विशेष सेवा पूजा एवं तिलक कार्यक्रम के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। शुक्रवार 19 जून विशेष पूजा आयोजित की जाएगी जिसके चलते 18 जून रात्रि 10 बजे से 19 जून की शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए खाटूश्याम बाबा के दर्शन बन्द रहेंगें।


