सिर पर तिलक लगाने का क्या है राज, जानिए शत्रु नाश के लिए कैसे लगाएं तिलक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeधर्म-धारासिर पर तिलक लगाने का क्या है राज, जानिए शत्रु नाश के...

सिर पर तिलक लगाने का क्या है राज, जानिए शत्रु नाश के लिए कैसे लगाएं तिलक

- Advertisement -Ads

सनातन मान्यताओं के अनुसार सूने मस्तक को शुभ नहीं माना जाता है। माथे पर चंदन, रोली, कुमकुम, सिंदूर या भस्म का तिलक लगाया जाता है। तिलक हिंदू संस्कृति में एक पहचान चिन्ह का काम करता है। तिलक लगाने की केवल धार्मिक मान्यता नहीं है बल्कि इसके कई वैज्ञानिक कारण भी हैं।

हिंदू परिवारों में किसी भी शुभ कार्य में तिलक या टीका लगाने का विधान हैं। यह तिलक कई वस्तुओ और पदार्थों से लगाया जाता हैं। इनमें हल्दी, सिन्दूर, केशर, भस्म और चंदन आदि प्रमुख हैं।

तिलक लगाने से मनुष्य के स्वभाव में सुधार आता हैं व देखने वाले पर सात्विक प्रभाव भी पड़ता हैं। तिलक किसी खास प्रयोजन के लिए भी लगाये जाते हैं जैसे यदि मोक्षप्राप्ती करनी हो तो तिलक अंगूठे से, शत्रु नाश करना हो तो तर्जनी से, धनप्राप्ति हेतु मध्यमा से तथा शान्ति प्राप्ति हेतु अनामिका से लगाया जाता हैं।

आमतौर से तिलक अनामिका द्वारा लगाया जाता हैं और उसमे भी केवल चंदन ही लगाया जाता हैं तिलक संग चावल लगाने से लक्ष्मी को आकर्षित करने का तथा ठंडक व सात्विकता प्रदान करने का निमित छुपा हुआ होता हैं। अतः प्रत्येक व्यक्ति को तिलक ज़रूर लगाना चाहिए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर