

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, 5 दिसम्बर को आदित्य धर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर के बाद युट्यूबर ध्रुव राठी और रणवीर शौरी के बीच घमासान छिड़ गया है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरा इंटरनेट दो खेमों में बांट दिया। राठी ने कहा कि ट्रेलर में जिस तरह की क्रूरता और रक्तपात दिखाया गया है, वह मुख्यधारा सिनेमा की गिरती संवेदनशीलता को दर्शाता है। बस उनकी इसी टिप्पणी पर अब अभिनेता रणवीर शौरी ने हमला बोला है। शौरी ने लिखा कि राठी अक्सर गलत होते हैं, लेकिन उन्होंने गलतियों को ही करियर बनाने में इस्तेमाल कर लिया है।
धुरंधर के एक्टर्स को मिली ये फीस
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 280 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड एक्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपए फीस मिली है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।आर माधवन इस फिल्म में एक रणनीतिकार की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उन्हें 9 करोड़ रुपए मिले हैं। अक्षय खन्ना खूंखार अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने उन्हें 2.5-3 करोड़ रुपए सैलरी दी है। अर्जुन रामपाल फिल्म में एक्शन भरे अंदाज में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस मिली मिली है। इसके अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन को 1 करोड़ की राशि मिली है।


