Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : आपणी हथाई की खबर का हुआ असर, चोरी के...

Bikaner Crime : आपणी हथाई की खबर का हुआ असर, चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर आपणी हथाई न्यूज पोर्टल ने सोमवार को “चोरों के आगे कानून के हाथ बेबस ?” शीर्षक से एक खबर लगाई थी जिसमें शहर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का जिक्र था और पुलिस कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए थे। इस खबर के असर के चलते सोमवार को बीकानेर पुलिस ने चोरी की घटना में कार्यवाही कर दो अलग अलग मामलों में महज कुछ ही घण्टों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं ।

रविवार को रानीबाजार निवासी शिव गहलोत के घर से सोने चांदी रखे आभूषण की संदूक पलँग के नीचे से चोरी हो गई थी। कोटगेट पुलिस ने थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर महज चंद घण्टो में अरेरिया बिहार हाल गोपेश्वर बस्ती निवासी मनोज कुमार उर्फ सरोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इस युवक ने चोरी करना और शिव वैली में मंदिर के पास बने एक पेड़ के नीचे संदूक खोलकर आभूषण निकालना और संदूक वही फेंक देना स्वीकार किया है। आरोपी से 5 लाख रूपयों के सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं ।

वही दिनदहाड़े मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान से सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर गल्ले से 35 हजार रुपये निकालकर भाग जाने वाले 28 वर्षीय आरोपी अजय टाक पुत्र हरीश टाक निवासी 20 नम्बर गली, रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर