Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : बीकानेर-रतनगढ़ मार्ग पर महिला के बैग से सोने के...

Bikaner Crime : बीकानेर-रतनगढ़ मार्ग पर महिला के बैग से सोने के गहने पार

आपणी हथाई ​बीकानेर न्यूज, निजी बसों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीकानेर से रतनगढ़ की यात्रा कर रही एक महिला के बैग से शातिर चोरों ने सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना तब सामने आई जब बस अपने गंतव्य पर पहुंची और महिला ने अपना सामान चेक किया। सफर के दौरान हुई इस वारदात से यात्रियों में असुरक्षा का माहौल है।

​मिली जानकारी के अनुसार, वल्लभ गार्डन निवासी अमरसिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी मिंटू कंवर 13 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे बीकानेर से सांगलपुरा जाने के लिए एक निजी बस में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान जब बस रतनगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो कंडक्टर ने यात्रियों को बस का अंतिम पड़ाव बताते हुए नीचे उतार दिया। इसी आपाधापी के बीच चोरों ने बैग के भीतर रखे सोने के आभूषणों को बड़ी चतुराई से निकाल लिया।

​जब महिला ने बस से उतरने के बाद अपने बैग की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखे सोने के गहने गायब थे। आनन-फानन में इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। चूंकि घटना रतनगढ़ थाना क्षेत्र की थी, इसलिए बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने ‘जीरो नंबर एफआईआर’ दर्ज कर जांच रतनगढ़ पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब बस में लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की तलाश कर रही है ताकि शातिर चोरों तक पहुंचा जा सके।



ताजा खबर