
आपणी हथाई न्यूज, राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम ” सुमंगलम ” का आयोजन महाविद्यालय के राम रंगमंच से प्रस्तुत किया जा रहा है । जिसमे आज संगीत और नृत्य कला की प्रस्तुति दी गयी जो इस सांस्कृतिक सप्ताह : सुमंगलम ” की प्रतियोगिता के रूप में रही ।
एकल गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता लेते हुए मास्टर दिव्यांशु नारायण व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका मे महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ आलोक शर्मा, गौरव चावला व सुमन शर्मा रहे । आज के सुमंगलम सांस्कृतिक सप्ताह के मुख्य अतिथि के रूप मे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डी.जी.एम अरविंद जी उपस्थित रहे । साथ ही महाविद्यालय के व्याख्याताओं में श्री शमिंद्र सक्सेना,डॉ नमामी शंकर आचार्य आदि भी उपस्थित रहे ।
आज के” सुमंगलम ” सांस्कृतिक सप्ताह में राम रंगमंच से श्री डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के.पुरोहित ने आज ” सुमंगलम ” सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम में आयोजित हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन किया ।


