

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में कल शाम खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर के बज्जू क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रान्धी की रोही में तीन सगी बहिनें धापू, अन्नू और सुशीला खेत में काम करने और पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी, जहां एक बहन को बचाने के प्रयास में बाकी दो बहनें भी डिग्गी में उतर गईं और तीनो बहिनें पानी की डिग्गी में डूब गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर रात में तीनों के शव डिग्गी से निकाले गए। इस हादसे में 23 साल की धापू पत्नी सुरजाराम, 18 साल की अनु और 17 साल की सुशीला की मौत हो गई। मृतक बहनों के पिता खेताराम मेघवाल किसान है। एक साथ तीन बेटियों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


