HomeबीकानेरBikaner: पूनरासर दर्शन करने जा रहे पदयात्री को वाहन ने मारी टक्कर,...

Bikaner: पूनरासर दर्शन करने जा रहे पदयात्री को वाहन ने मारी टक्कर, दुर्घटना में पदयात्री की हुई मौत

Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, पूनरासर मेले के दौरान पूनरासर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे पदयात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी  जिससे पदयात्री की मौत हो गई। यह हादसा 30 अगस्त को सेरूणा क्षेत्र में हुआ। इस संबंध में मृतक के पुत्र सहीराम जाट ने सेरूणा पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता हीराराम पूनरासर पैदल हनुमानजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाकर उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Ads

ताजा खबर