Bikaner : सर्दी ने ले ली एक और जान ! रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
HomeबीकानेरBikaner : सर्दी ने ले ली एक और जान ! रेलवे स्टेशन...

Bikaner : सर्दी ने ले ली एक और जान ! रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,शनिवार को बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के आगे सुबह क़रीब 8.30 बजे सूचना मिली कि बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला है। जिसकी सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।

- Advertisement -Ads

संबंधित जी आर पी थाना के रणवीर सिंह की टीम की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गए ।
वहाँ शव का डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है । अनुमान है कि सर्दी के चलते भी इस बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई हो, बरहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है और अज्ञात की शिनाख्त के भी प्रयास किये जा रहे है।

 

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के
सोयेब, हाजी जाकिर, हाजी नसीम व असहाय सेवा संस्थान राजकुमार खड़गावत , ताहिर हुसैन, मो जुनैद खान, रमज़ान, मो सतार, अयूब लोदा आदि ।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर