HomeबीकानेरBikaner Crime : शहर के इस थाना क्षेत्र में फायरिंग ! एफआईआर...

Bikaner Crime : शहर के इस थाना क्षेत्र में फायरिंग ! एफआईआर दर्ज : पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जिसमें एक परिवार के साथ मारपीट की गई और डराने धमकाने के हिसाब से हवाई फायरिंग भी की गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार भुट्टा बास निवासी जमालदीन पुत्र भंवरू खां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर करीब दो बजे सिकन्दर पुत्र सत्तार खान,सत्तार खान पुत्र मेऊ खान,लक्की पुत्र सलाम,अनीश पुत्र सत्तर खान और सुनील बिश्नोई ने एकराय होकर उसके घर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दरम्यान लोहे के सरियों से मारपीट की गई जिसमें परिवार के कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।



ताजा खबर