
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,EWS से जुड़े प्रावधानों के सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाटी EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बीकानेर से करेंगे।
यात्रा के जरिए EWS से जुड़े युवाओं और आमजन की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।
EWS व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग उठती रही है। ऐसे में बीकानेर से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों में भी देखा जा रहा है।


