Bikaner: बीडीए के नए भवन को लेकर विरोध जारी,किराडू के नेतृत्व में कल चलेगा हस्ताक्षर अभियान - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
HomeबीकानेरBikaner: बीडीए के नए भवन को लेकर विरोध जारी,किराडू के नेतृत्व में...

Bikaner: बीडीए के नए भवन को लेकर विरोध जारी,किराडू के नेतृत्व में कल चलेगा हस्ताक्षर अभियान

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर विकास प्राधिकरण को लेकर बीकानेर में राजनीति तेज होती नजर आ रही है। भाजपा सरकार में बीकानेर विकास प्राधिकरण की घोषणा होने के बाद स्थानीय नेताओं में बीडीए भवन को लेकर प्रसासन के फैसले के बाद विरोध के सुर छिड़ गए है। रविवार को भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने प्रेसवार्ता कर इस निर्णय के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

- Advertisement -Ads

किराडू ने कहा कि यह निर्णय आम जनता के हितों के खिलाफ है और शहरवासियों को असुविधा में डालने वाला है। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार को बीकानेर शहर के 30 विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत एक जनसमर्थन पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि बीडीए भवन को निगम क्षेत्र में ही बनाए जाने की मांग मजबूती से रखी जा सके।

किराडू ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसको लेकर स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीडीए भवन के लिए चार स्थान सुझाए थे, लेकिन प्रशासन ने उन पर भी गौर नहीं किया। उन्होंने प्रशासन पर मनमानी करने और स्थानीय जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया। किराडू ने कहा कि वें इस मुद्दे पर बीकानेर की जनता के साथ हैं और जरूरत हुई तो उनके द्वारा आंदोलन किया जायेगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर