Homeखटाखट स्टोरीBikaner : राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के समय में आंशिक संशोधन:...

Bikaner : राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के समय में आंशिक संशोधन: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए नए आदेश, जानिए पूरा अपडेट

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के समय विभाग चक्र (टाइम टेबल) में आंशिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक, यह संशोधन 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित ‘विद्यालय चयन परीक्षा 2027’ के कारण किया गया है। चूंकि विद्यालय चयन परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में टकराव से बचने के लिए यह बदलाव आवश्यक हो गया था।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पहली पारी (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) में कक्षा 9वीं से 12वीं तक किसी भी विषय की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

वहीं, इसी दिन दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए कृषि रसायन, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन और रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा, 12 दिसंबर 2026 को कक्षा 11वीं और 12वीं का अर्थशास्त्र विषय का पेपर पहली पारी में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगा, जबकि कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए इस दिन कोई परीक्षा निर्धारित नहीं है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि केवल इन्हीं तिथियों और समय में बदलाव किया गया है। इसके अतिरिक्त शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय विभाग चक्र एवं निर्देशों के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

 



ताजा खबर