Homeखटाखट स्टोरीBikaner : संसोलाव आगोर में रोट्रेक्ट मरुधरा एवं KKJS ग्रुप ने पौधारोपण...

Bikaner : संसोलाव आगोर में रोट्रेक्ट मरुधरा एवं KKJS ग्रुप ने पौधारोपण कर भेंट किए ट्री गार्ड

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा एवं KKJS ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सँसोलाव तालाब आगोर क्षेत्र में स्थित सियाना पार्क में पौधारोपण एवं 5 ट्री गार्ड भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम बीकानेर के महापौर  अनिल कल्ला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर अनिल कल्ला ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा किया गया यह कार्य आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहद जरूरी और सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में 1 वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान बताया गया है और संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने पिछले 30 वर्षों में वृक्षों की जो सेना आगोर क्षेत्र संरक्षण हेतु तैयार की है उसमें वे भी अपना हर संभव योगदान देंगे।

 



ताजा खबर