HomeबीकानेरBikaner: मुरलीधर में यूआईटी ने अतिक्रमियों से खाली कराई करोड़ों रुपए की...

Bikaner: मुरलीधर में यूआईटी ने अतिक्रमियों से खाली कराई करोड़ों रुपए की जमीन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर में आज नगर विकास न्‍यास के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यास की करोड़ों रुपए कीमत की जमीन अतिक्रमियों के चंगुल से मुक्‍त करवाई।

न्‍यास सचिव नरेन्‍द्र सिंह पुरोहित के निर्देश पर आज तहसीलदार कालूराम पडिहार की अगुवाई में अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में करमीसर चौराहे से सटती करीब चार बीघा न्यास की जमीन पर हुए अस्‍थायी अतिक्रमण हटाए गए। मुरलीधर स्थित उक्‍त जमीन यूआईटी की है तथा मौके पर इस आशय का बोर्ड भी लगा हुआ था,इसके बावजूद अतिक्रमियों ने मौके पर अतिक्रमण कर लिया। उक्‍त कार्रवाई के बाद मौके पर तारबंदी भी करवा दी गई। अतिक्रमण हटाने गए दस्‍ते में तहसीलदार पडिहार सहित कनिष्‍ठ अभियंता राजेन्‍द्र सारण, विनीत शीलू, पटवारी पूर्णाराम, पुलिस और होमगार्ड का जाब्‍ता तैनात रहा।



ताजा खबर