Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : रूसी राष्ट्रपति पुतिन नही झुके दुनिया के सामने,कर ही दिया...

देश-दुनिया : रूसी राष्ट्रपति पुतिन नही झुके दुनिया के सामने,कर ही दिया यूक्रेन पर हमला,रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ शुरू….

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,आखिरकार रूसी राष्ट्रपति पुतिन वेस्टर्न वर्ल्ड और नाटो के सामने नही झुके और यूक्रेन पर जबरदस्त हमला बोल दिया है। खबर मिल रही है कि रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ बमबारी शुरू कर दी है। पुतिन ने जंग का एलान करते हुए कहा है कि नाटो देश उनके बीच में न आए वरना गम्भीर नतीजे भुगतने होंगे।

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नही है पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन सेना हथियार डालकर वापिस चली जाए। वर्ल्ड मीडिया की खबरों की अनुसार रूसी सेना यूक्रेन में क्रीमिया के रास्ते से घुस रही है। रूस की यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े धमाके किए है। इसी समय रूसी सेना के दो लाख सैनिक यूक्रेन की सीमा पर तैनात है और युद्ध का आगाज हो चुका है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर