Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022 : गुजरात के लिए गब्बर साबित हुए विलेन, पंजाब जीता,धवन...

आईपीएल 2022 : गुजरात के लिए गब्बर साबित हुए विलेन, पंजाब जीता,धवन का आईपीएल में 47वां अर्धशतक

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल 2022 में कल पंजाब ने गुजरात का विजयरथ रोक दिया। गुजरात को पंजाब ने लगातार 5 जीत के बाद कल 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब की ओर से गब्बर शिखर धवन ने फिफ्टी लगाई। शिखर धवन अब तक आईपीएल में 47 फिफ्टी लगा चुके है। पंजाब को जीत के लिए 143 रन बनाने थे,जिसे पंजाब ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही 16वे ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन ने 65 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने 4 विकेट हासिल किए। पंजाब की ओर से शिखर धवन ने नाबाद 62 रन बनाए। शिखर के साथ भानुका राजपक्षे ने भी 40 रनों की अहम पारी खेली।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर