Homeखटाखट स्टोरीबनड़े सू बनड़ी ऊंची रे... शहर में सावा चढ़ा परवान पर, मांगलिक...

बनड़े सू बनड़ी ऊंची रे… शहर में सावा चढ़ा परवान पर, मांगलिक गीतों के साथ शुरू हुए वैवाहिक कार्यक्रम

basic ad

बीकानेर शहर में आज पुष्करणा ओलंपिक सावे की रोनक बनी हुई है। बीकानेर शहरी परकोटा आज सावांमय हो गया है। शहर में मांगलिक गीतों की झंकार सुनाई दे रही है दरअसल आज 18 फरवरी को होने वाली शादियों से पहले लड़का और लड़की दोनों के हाथधान की रस्म निभाई जा रही है। इस दौरान उनको पीठी लगाई जाती है और केसरिया वस्त्र पहनाकर लड़के को केसरिया लाडा और लड़की को बन्नी बनाया जाता है। हाथधान की रस्म के साथ साथ आज कई जगह पर लड़के के परिवार के बड़े बुजुर्गों का लड़की के परिवार वाले मुंह कुकू से रंग कर खोळा भरा गया।

आज शहर की हर गली मोहल्ले में मांगलिक गीतों के साथ साथ अन्य रस्मो की अदायगी के लिए महिलाएं एक जगह से दूसरी जगह जाती नजर आई। बीकानेर में अब अगले 3 दिन पुष्करणा सामूहिक विवाह की धूम रहेगी।

 

 



ताजा खबर