Rajasthan : सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती विज्ञापन इसी माह होगा जारी,देखें किस विषय के कितने पद,फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा भी.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती विज्ञापन इसी माह होगा जारी,देखें किस...

Rajasthan : सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती विज्ञापन इसी माह होगा जारी,देखें किस विषय के कितने पद,फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा भी..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रफ्तार देते हुए गहलोत सरकार सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द ही जारी करने वाली है। विषयवार सूची राजस्थान लोक सेवा आयोग को शिक्षा विभाग द्वारा भेज दी गई है। आरपीएससी जल्द भर्ती विज्ञापन कुल 9 हजार 760 पदों के लिए जारी करेगी।

- Advertisement -Ads

 

 

सरकारी सूत्रों की माने तो जुलाई-अगस्त तक सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर करीब दस हजार बेरोजगारों युवाओं को सितंबर मध्य तक नियुक्ति दे दी जाएगी। सबसे अधिक संस्कृत विषय के 1800 पदों पर भर्ती होगी। अंग्रेजी सब्जेक्ट के 1668 पद,गणित विषय के 1613 पद,विज्ञान के 1565,हिंदी के 1298 पद,सामाजिक विज्ञान के 1640 पद इस भर्ती के लिए रखें गए है। सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती के अलावा फर्स्ट ग्रेड भर्ती प्रक्रिया भी अगले 15 दिनों में शुरू होने की सम्भावना है। शिक्षा विभाग आरपीएससी के लिए करीब 6000 पदों के लिए विषयवार सूची बना रहा है, अगले हफ्ते तक आरपीएससी को शिक्षा विभाग द्वारा अभ्यर्थना मिलने के बाद फर्स्ट ग्रेड भर्ती विज्ञापन भी जारी हो जाएगा। सेंकड भर्ती विज्ञापन फरवरी में और फर्स्ट ग्रेड का विज्ञापन मार्च मध्य तक जारी होने की पूर्ण सम्भावना है। दोनो बड़ी भर्ती के पेपर के बीच करीब डेढ़ से 2 माह का अंतराल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर