Homeखटाखट स्टोरीआपणी दुनिया : इमरान खान का होगा गेम ओवर ? कभी रहे...

आपणी दुनिया : इमरान खान का होगा गेम ओवर ? कभी रहे है प्लेबॉय,अब आपत्तिजनक वीडियोज होने वाले है वायरल…

Ads

आपणी हथाई न्यूज,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दुनिया भर में बड़ी फजीहत होने वाली है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान खान के कुछ बेहद आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो पाकिस्तान सरकार द्वारा कभी भी जारी किया जा सकता है। इमरान खान ने भी खुद कबूला है कि उनके कुछ वीडियोज उनका चारित्रिक हनन करने के लिए जारी हो सकते है। गौरतलब है कि इमरान खान अब तक तीन शादियां कर चुके है।

अतीत में उनकी प्लेब्वॉय की छवि रह चुकी है। इमरान खान के दर्जनों अफेयर के किस्से विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपते रहे है। इमरान खान वीडियोज को झुठला न सके इसलिए उन वीडियोज की फोरेंसिक ऑडिट भी करवा ली गई है। इमरान खान के सभी कथित वीडियो उनके निजी महलनुमा घर के बताएं जा रहे है।

पाकिस्तान सरकार रमजान महीने के खत्म होने का इंतजार कर रही थी,अब कभी भी इमरान खान के कम से कम 7 बेहद आपत्तिजनक वीडियोज सोशल मीडिया पर कभी भी पाकिस्तान से जारी हो सकते है। कहा जा रहा है कि इन वीडियोज के मार्केट में आने के बाद इमरान खान को स्वयं का बचाव करना और निकट भविष्य में पाकिस्तान में सियासत करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर