

जानकारी के अनुसार गंगाशहर पुलिस टीम ने घड़सीसर रोड स्थित एक मकान पर गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मिले। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई, जिसमें लगातार नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने उमाशंकर नामक व्यक्ति के घर से करीब 22 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। इनमें प्रेगाबलिन और ट्रेमाडोल जैसी दवाइयां शामिल बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सप्लाई नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


