पॉलिटिक्स: राजनीतिक नियुक्तियों की खबरों ने सर्दी में बढ़ाई सियासी गर्मी, गहलोत सरकार जता सकती है इन चेहरों... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स: राजनीतिक नियुक्तियों की खबरों ने सर्दी में बढ़ाई सियासी गर्मी, गहलोत...

पॉलिटिक्स: राजनीतिक नियुक्तियों की खबरों ने सर्दी में बढ़ाई सियासी गर्मी, गहलोत सरकार जता सकती है इन चेहरों…

- Advertisement -Ads

प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं । गहलोत सरकार के बनने के बाद से कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार है। कोरोना संकट और सरकार के अस्थिर होने के खतरे के कारण यह राजनीतिक नियुक्तियां टलती रही है लेकिन मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेताओं में बेसब्री से इंतजार जारी है। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक नियुक्तियों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है अब कभी भी राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए कांग्रेसी नेताओं व सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए इनाम दिया जा सकता है।

- Advertisement -Ads

राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज, दुर्रू मियां, जुबेर खान, वाजिब अली, मुख्यमंत्री गहलोत के नजदीकी माने जाने वाले धर्मेंद्र राठौड़,, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ चंद्रभान, बीना काक जाट नेता रामेश्वर डूडी, पुखराज पाराशर, राजेश चौधरी,लाखन मीणा, बृज किशोर शर्मा सहित करीब डेढ़ दर्जन नेताओं के नाम सुर्ख़ियों में चल रहे हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर