आपणी हथाई Railway न्यूज,रेलवे प्रषासन द्वारा आगामी त्यौहरों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही मदार-रोहतक रेलसेवा का पाल्हावास स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 02.10.25 से 27.11.25 तक (09 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 03.10.25 से 28.11.25 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।
2. गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 01.10.25 से 05.11.25 तक (06 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 02.10.25 से 06.11.25 तक (06 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
3. गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 05.10.25 से 30.11.25 तक (09 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.10.25 से 01.12.25 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।
4. गाडी संख्या 04813/04814, भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 01.10.25 से 26.11.25 तक (09 ट्रिप) एवं दानापुर से दिनांक 02.10.25 से 27.11.25 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 16 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
5. गाडी संख्या 09617/09618, दौराई-सुल्तानपुर-दौराई साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में दौराई से दिनांक 03.10.25 से 28.11.25 तक (09 ट्रिप) एवं सुल्तानपुर से दिनांक 05.10.25 से 30.11.25 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
6. गाडी संख्या 09639/09640, मदार-रोहतक- मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा की संचालन अवधि में मदार से दिनांक 01.10.25 से 30.11.25 तक (61 ट्रिप) एवं रोहतक से दिनांक 01.10.25 से 30.11.25 तक (61 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 09 डिब्बे होगे।
नोटः- गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा मदार से दिनांक 01.10.25 से 30.11.25 तक (61 ट्रिप) प्रस्थान करेगी वह पाल्हावास स्टेशन पर 11.05 बजे आगमन व 11.07 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा रोहतक से दिनांक 01.10.25 से 30.11.25 तक (61 ट्रिप) प्रस्थान करेगी वह पाल्हावास स्टेशन पर 14.22 बजे आगमन व 14.24 बजे प्रस्थान करेगी।*

