मुख्यमंत्री गहलोत ने बांटे विधायकों को आईफोन, भाजपा ने ठुकराया उपहार... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीमुख्यमंत्री गहलोत ने बांटे विधायकों को आईफोन, भाजपा ने ठुकराया उपहार...

मुख्यमंत्री गहलोत ने बांटे विधायकों को आईफोन, भाजपा ने ठुकराया उपहार…

- Advertisement -Ads

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया था। बजट के बाद सरकार की तरफ से सभी 200 विधायकों को iPhone 13 भी गिफ्ट किया गया। सरकार द्वारा दिए गए एक फोन का बाजार मूल्य एक लाख 20 हजार के करीब है, ऐसे में सरकार द्वारा सिर्फ विधायकों को आईफोन 13 गिफ्ट देने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा विधायकों को दिए गए आईफोन को लेकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ को देखते हुए सभी भाजपा विधायक कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन को वापस करेगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व अन्य विधायकों से बात कर यह निश्चित किया है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरकार द्वारा किए गए आईफोन वापस करेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर