Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : REET एग्जाम के दौरान जनेऊ उतरवाने के मामलें में दो...

Rajasthan : REET एग्जाम के दौरान जनेऊ उतरवाने के मामलें में दो कार्मिकों पर गिरी गाज

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में डूंगरपुर जिले में REET EXAM के दौरान एक कैंडिडेट की जनेऊ उतरवाने वाले 2 कार्मिकों पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है इस मामलें को विप्र फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने नाराजगी जताई थी जिसके बाद अब सुंदरपुर केंद्र की महिला सुपर वाइजर सुनीता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है । जबकि पुनाली सेंटर के हेड कांस्टेबल शिवलाल को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों सेंटर पर अलग-अलग केंडिडेट की जनेऊ उतारने की घटना हुई थी। रीट पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन कल शुक्रवार को सुबह परीक्षा केंद्र में जांच के समय 2 ब्राह्मण कैंडिडेट की जनेऊ उतारने की घटना सामने आई थी।



ताजा खबर