Homeखटाखट स्टोरीSports : अपने पहले Test Match इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में...

Sports : अपने पहले Test Match इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने वाले इस खिलाड़ी को ओवरवेट के कारण रखा बाहर ! अब दो माह में कम कर लिया 17 किलों वजन

आपणी हथाई न्यूज, टीम इंडिया से बाहर चल रहें युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बीते 2 महीनो में 17 किलो वजन घटाकर सबको हतप्रभ कर दिया है। सरफराज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड खिलाफ सरफराज ने आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

सरफराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में लिया गया था, लेकिन उसे कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला था। अभी इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज का चयन नहीं हुआ था। सरफराज का चयन उनके ओवर वेट होने के कारण नहीं हुआ था, इसलिए अब सरफराज ने मिशन मोड पर अपने फिजिक पर काम करके 17 किलो वजन घटाकर अपने मजबूत जज्बे का प्रदर्शन किया है।

 

सरफराज ने अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। सरफराज ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट खेले है, एक शतक के साथ 37 की औसत के साथ 371 रन बनाए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर