Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्टस : आखिरी टी ट्वेंटी इंग्लैंड ने जीता,सीरीज पर टीम इंडिया का...

स्पोर्टस : आखिरी टी ट्वेंटी इंग्लैंड ने जीता,सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा

आपणी हथाई न्यूज,कल नॉटिंघम में खेले गए आखिरी टी ट्वेंटी मैच में भारत 17 रनों से हार गया। कल दोनो पारियों को मिलाकर मैच में लगभग 400 रन बने। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त फाइट बैक की,लेकिन टीम इंडिया 198 रनों तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों पर 212 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। सूर्यकुमार को दूसरे छोर से टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज ने साथ नही दिया,सिर्फ श्रेयस अय्यर (28) ने यादव का थोड़ा साथ दिया। कल मैच हारने के बाद भी टी ट्वेंटी सीरीज टीम इंडिया ने 2-1से अपने नाम कर ली। कल तीसरे टी ट्वेंटी मैच में भी कोहली नाकाम रहे,विराट ने सिर्फ 11 रन बनाए।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर