HomeबीकानेरBikaner: हिंदू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अवैध धार्मिक...

Bikaner: हिंदू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अवैध धार्मिक स्थल हटाने की रखी मांग

आपणी हथाई न्यूज,हिंदू जागरण मंच बीकानेर इकाई द्वारा आज जिला कलेक्टर को राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में मुख्य मार्गो पर स्थित अवैध धार्मिक स्थल हटवाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया है। हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव और शैलेश गुप्ता द्वारा यह पत्र लिखा गया है।

पत्र में लिखा गया है कि, “जैसा आपको विदित है कि बीकानेर शहर और उसके मुख्य मार्गो पर एक साजिश के तहत कई जगहों पर मजार बनाकर रास्ता अवरूद्ध किया जा रहा है। जिसमें मुख्यतः एम एस कन्या महाविद्यालय के हॉस्टल के पास नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से एक मजार बनाई जा रही है। इसी प्रकार इसी राजमार्ग पर गजनेर से पहले भी एक अवैध निर्माण को मजार का रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार बीकानेर के व्यस्ततम मार्ग पर दो पीर नाम से मजार बनाई गई और कोटगेट के अन्दर मुख्य मार्ग में भी एक मजार के माध्यम से सडक पर अतिक्रमण किया जा रहा हैं उक्त सभी मजार बीकानेर के सीमावर्ति क्षेत्र होने के कारण सामरिक रूप से एक खतरे का संकेत है।

इसी सन्दर्भ में माननीय राजस्थान उच्च ने अपने आदेश में कहा है कि मुख्यमार्गो होने वाले इस प्रकार के निर्माणों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आदेश दिया है कि जिलाधीश को सूचना अथवा ज्ञापन दिये जाने के 30 दिनों के अन्दर अन्दर उक्त निर्माण को हटाया जाये। माननीय न्यायालय के आदेश की प्रति संलग्न है।

अतः प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन है कि उक्त सभी अवैध निर्माणों से रास्ता अवरोध हो रहा है. आवागमन बाधित हो रहा है। इसलिए उक्त अवैध निर्माणों को तुरन्त प्रभाव से हटाया जाए।”



ताजा खबर