Homeक्राइमBikaner Crime : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और...

Bikaner Crime : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और लाखों की नकदी बरामद

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के देशनोक थाना पुलिस ने “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.23 ग्राम एमडी ड्रग्स, 1 लाख 33 हजार 490 रुपये की नकदी तथा परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार जब्त की है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश आईपीएस तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी नोखा जर्नैल सिंह के सुपरविजन में देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश विश्नोई और मुकेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का भी खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ऑपरेशन नीलकंठ, बीकानेर पुलिस, देशनोक थाना, एमडी ड्रग्स, नशे के खिलाफ कार्रवाई, राजस्थान पुलिस, क्रेटा कार जब्त, अपराध समाचार,Operation Neelkanth, Bikaner Police, Deshnok Police, MD Drugs, Drug Smuggling, Rajasthan Police, Crime News, Creta Car Seized



ताजा खबर