Homeक्राइमनोखा : पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी भी...

नोखा : पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी भी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की नोखा थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का सामान भी बरामद किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

मामले के अनुसार परिवादी छोटूराम अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपी जगदीश मेघवाल निवासी दावा (नोखा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

 



ताजा खबर